भारत रत्न प्राप्त डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

भारत रत्न प्राप्त डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के एक गाँव धनुषकोडी में हुआ था। इनके पिता, मछुआरों को किराए पर नाव देते थे। कलाम ने अपनी पढ़ाई के लिए धन की पूर्ति हेतु अखबार बेचने का कार्य भी किया। डॉ. कलाम ने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना किया। उनका जीवन सदा संघर्षशील रहने वाले एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसने कभी हार नहीं मानी तथा देशहित में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए, सदा उत्कृष्टता के पथ पर चलते रहे। 71 वर्ष की आयु में भी वे अथक परिश्रम करते हुए भारत को सुपर पावर बनाने की ओर प्रयासरत थे।

 

भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति बने। वे भारत रत्न से सम्मानित होने वाले तीसरे राष्ट्रपति हैं। भारत के मिसाइल कार्यक्रम के जनक, डॉ. कलाम ने देश को ‘अग्नि’ एवं ‘पृथ्वी’ जैसी मिसाइलें देकर, चीन एवं पाकिस्तान को इनकी रेंज में लाकर, दुनिया को चौंका दिया।

 

एक बार एयरफोर्स के पायलेट के साक्षात्कार में 9वें नम्बर पर आने के कारण (कुल आठ प्रत्याशियों का चयन करना था) उन्हें निराश होना पड़ा था।

वे ऋषिकेश बाबा शिबानन्द के पास चले गए एवं अपनी व्यथा उन्हें सुनाई।

बाबा ने उन्हें कहा :-

 

Accept your destiny and go ahead with your life. You are not destined to become an Airforce Pilot. What you are destined to become is not revealed now but it is predetermined. Forget this failure, as it was essential to lead you to your existence. Become one with yourself, my son. Surrender yourself to the wish of God.

 

बाबा शिवानन्द का कहने का अर्थ यह था कि असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं। यह असफलता आपकी दूसरी सफलताओं के द्वार खोल सकती है। तुम्हें जीवन में कहाँ पहुँचना है, इसका पता नहीं। आप कर्म करो, ईश्वर पर विश्वास करो।

डॉ. कलाम का जीवन, हर उस नवयुवक के लिए आदर्श प्रेरणा स्रोत है, जो अपने जीवन में एक असफलता मिलने पर ही निराश हो जाते हैं। डॉ. कलाम ने अपने सारे जीवन में नि:स्वार्थ सेवा कार्य किया। उनका राष्ट्र प्रेम और उनका देशभक्ति का ज़ज्बा हर भारतीय के लिए सबक एवं प्रेरणा का पुंज है और हमेशा रहेगा।

टिप्पणियाँ

Sarkari Naukri.Com

उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 60244 पुरुष/महिला पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

रेलवे बनारस लोकोमोटिव वर्क्स बीएलडब्ल्यू अपरेंटिस 2023 374 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

Join Indian Navy 10+2 B.Tech Entry Permanent Commission July 2024 Apply Online for 35 Post

कैरियर एयरफोर्स एएफसीएटी 01/2024 भर्ती 327 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर/प्रोग्रामर भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2024 कैसे भरें

Reserve Bank of India RBI Assistant Recruitment 2023 Apply Online for 450 Post

UPPSC UP Pre Examination 2024 Apply Online for 220 Post

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु इंटेक 01/2025 परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म 2024

रेलवे आरआरसी एनएफआर अपरेंटिस ऑनलाइन फॉर्म 2024 कैसे भरें

आईटीबीपी सहायक कमांडेंट सिविल इंजीनियर भर्ती 2023 06 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें